अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या,संवाददाता। तीर्थ क्षेत्र पुरम, बाग बिजैसी में बालयोगी सदानंद महाराज ज्ञानेश्वरी पारायण महोत्सव समिति पालघर महाराष्ट्र के तत्वावधान में यहां सप्त शतकोत्तर सुवर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ग्रंथराज ज्ञानेश्वरी कथा एवं अखंड हरिनाम महोत्सव का गुरुवार को शुभारम्भ हो गया। इस अवसर पर प्रातः काल कांगड़ा आरती के उपरांत श्री ज्ञानेश्वरी ग्रंथ का पारायण हजारों अनुयायियों के द्वारा किया गया। पुनः पुणे के विजय महाराज जगताप के नेतृत्व में भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा। वहीं अपराह्न से योगीराज महाराज गोसावी के द्वारा संत एकनाथ महाराज द्वारा रचित भावार्थ रामायण की कथा करते हुए भगवन्नाम की महिमा गान किया गया। समिति की डा. ज्योति दीपक ठाकरे ने बताया कि 21 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य अनवरत कथा के अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.