लखीमपुरखीरी, सितम्बर 14 -- एक बार फिर शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रंट नम्बर 12 में नदी का कटान तेज हो गया है। दो दिनों तक शांत रही नदी ने उग्र रूप ले लिया। शनिवार को तीन लोगों के घर नदी की धारा में बह गए। इसके अलावा गांव के बीच से निकला रास्ता भी नदी में समा गया है। ग्रामीणों में एक बार फिर बेचैनी देखने को मिल रही है। नदी के निशाने पर आए घरों को खाली करके लोग पलायन कर रहे हैं। कटान रोकने के लिए प्रशासन व बाढ़खंड कोई काम नहीं कर रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। कुछ दिन पहले नदी का जलस्तर काफी कम पड़ गया था। इससे नदी का कटान भी कम पड़ गया था। तहसील निघासन के ग्रंट नं 12 गांव में कटान की रफ्तार काफी कम हो गयी थी। दो दिन ग्रामीणों को काफी राहत रही कोई घर नहीं कटा। लेकिन शुक्रवार रात से जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा। जलस्तर बढ़ने के साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.