लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- ग्रंट नम्बर 12 में शारदा नदी का कटान तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पांच और घर नदी में समा गए। कटान रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। नदी में घर कटने के बाद पीड़ित सड़कों पर खुले में रहने को मजबूर हैं। सड़क पर तना त्रिपाल ही उनका घर है। बेबस और मजबूर लोगों को प्रशासन से सिर्फ राहत सामग्री और लंच पैकेट मिले हैं। निघासन तहसील का ग्रंट नं 12 गांव इस वक्त बाढ़ व कटान की मार झेल रहा है। बाढ़ आई तो पानी गांव में भर गया।दो दिनों तक गांव में पानी रहने के बाद निकल गया। लेकिन दो महीने से हो रहा नदी का कटान नहीं रुका। मंगलवार को संजय ,कलावती, पुष्पा देवी,सर्वेश कुमार और संकटा के घर नदी में समाहित हो गये हैं। गांव का इकलौता रास्ता भी नदी के कटान में आधा रास्ता चला गया है। जिससे ग्रामीणों की समस्याएं और ब...