भभुआ, जून 12 -- शहर में आयोजित भाजपा की विशेष बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजाप की जिला इकाई की बैठक शहर के एक होटल में हुई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने की, जिसमें विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण योजना को जन-जन तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के वरिष्ठ नेता कौशल विघार्थी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोंच जहां तकनीक है, वहां तरक्की है। जहां मोदी जी हैं, वहां गरीबों का कल्याण हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अब सहभागी है। सुशासन अब संस्कृति है। पिछले ग्यारह वर्षो में भारत को विकसित बनाने का अमृतकाल की शुरुआत की गयी है। आज की सोंच है कि यह होगा जरूर होगा। केन्द्र सरकार के ग्यारह वर्षो में युवा, बेराजगार, किसा...