मथुरा, अक्टूबर 31 -- गोविंदा गौधाम गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संतों, श्रद्धालु और भक्तों ने गौ माता का पूजन कर विश्व शांति और आत्म कल्याण का आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही गौशाला परिसर में नवीन गौ सेवा अस्पताल के निर्माण की भी आधारशिला संतो तथा गौशाला के ट्रस्टियों द्वारा रखी गई। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि गौ हमारी वैदिक संस्कृति और सामाजिक परंपरा की नींव है। स्वामी नागेंद्र गौड़ महाराज ने कहा कि आज ही वह पावन दिवस है जब श्री कृष्णा बलराम सर्वप्रथम गौचारण के लिए ब्रज के वनों में गौ माता के साथ गए थे। इसी कारण उन्हें गोपाल नाम से भी सुशोभित किया गया। इससे पूर्व प्रातः काल गौशाला परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रिया गौ माता का पूजन गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह सह...