मथुरा, नवम्बर 7 -- वृंदावन। इस्कॉन के ब्रह्मचारी पर गौ सेवा के नाम पर फ्रॉड करने का आरोप लगा है। आरोप है कि ट्रस्ट बनाकर लोगों से दान लिया और दुरुपयोग किया। आरोप ये भी है कि बीमार गायों को एक्सपायर दवाएं दी गईं। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार की रात को धमकी और शांति भंग जैसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद धारायें बढ़ाई जा सकती हैं। रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत परिक्रमा मार्ग में केशव कुंज के पास गंगोत्री वास के फ्लैट संख्या 102 में रहने वाली कविता सत्यानी धोखाधड़ी का शिकार हुई। कविता के अनुसार चार साल पहले उनके पिता ने भागवत निवास के सामने ज़मीन खरीदी थी। जिस पर गौशाला के लिये इस्कॉन के ब्रह्मचारी आत्मानन्द उर्फ़ आदित्य सेठी ने गौ सेवा का भार सम्भालने और बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौ वंश की सेवा करने का भरोसा दिलाया। कव...