महाराजगंज, मार्च 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ अतुल ने मंगलवार को मधवलिया गोसदन का निरीक्षण किया। उनके पहुंचने पर बीडीओ शमां सिंह और अन्य आधिकारियों ने उन्हें बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सबसे पहले गोसदन में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ माता का पूजन किया। इसके बाद गायों के चारा, भूसा, पानी और इलाज की व्यवस्था आदि की जायजा लिया। उन्होंने गोसदन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को गायों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति को दंडित किया जाएगा। उन्होंने गोसदन परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों को रोपित भी किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय किसानों के साथ संगोष्ठी कर जैव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.