मुजफ्फर नगर, अप्रैल 23 -- पुरकाजी की काऊ सेंचुरी में आयोजित कृषक प्रशिक्षण केंद्र और कृत्रिम गर्भाधान शिलांयास कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय राष्ट्र की माता है और गाय का दूध सभी के लिए अमृत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी पहुंचे है। इन्होंने कई वर्ष पूर्व बछिया ही पैदा हो अभियान चलाया था, जिससे किसानों को जागरूक किया गया था। यह राजनीति का स्वर्णिम युग है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी कर्म योगी है और योगी आदित्यनाथ जन्म योगी है। यहीं कारण है कि गाय और गौंवश के बारे में इतना सोचा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश के लिए मिशाल बनी काऊ सेंचुरी में आने से पूण्य की प्राप्ति हुई है, ऐसा लग रहा है जैसे तीर्थ पर आ गए हों। उन्होंने कहा कि ...