संभल, फरवरी 7 -- शुक्रवार को दो युवक कब्रिस्तान के पास गोवंश की खाल उतार रहे थे । जिस के आरोप में एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई । वादी मोहित शर्मा संस्थापक माँ एनीमल फाँउडेशन पुत्र केशव देव निवासी खुर्जागेट अनुसार फैजान निवासी मौहल्ला कुरैशियान कस्बा व थाना व दो अन्य युवक शुक्रवार को एक मृत गाय की खाल उतार रहे थे । जिसका मोहित ने विरोध किया और कहा कि इस कार्य से संक्रमण फैल सकता है । जिससे आम जनता को भारी नुकसान होगा। तो सभी उस के साथ गाली गलौज करने लगा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लाईन पार भाग गए । मोहित ने फैजान समेत दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...