मथुरा, मार्च 29 -- थाना नौहझील के अंतर्गत यमुना पुल चौकी के समीप से शुक्रवार सुबह गौ रक्षा दल के सदस्यों ने मीट ले जाने की सूचना पर शेरगढ़ निवासी युवक को पकड़ लिया। उसके पास से मीट बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस नेउसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मीट को जांच के लिये वेटरनेरी विवि भेज दिया है। शुक्रवार सुबह यमुना पुल चौकी के समीप शेरगढ़ की ओर जाते समय गौ रक्षा दल के महंत विमल कृष्ण महाराज ने टीम के सदस्यों के साथ बाइक सवार दो युवकों को रोका। एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। बताते हैं कि पूछताछ में पकड़े युवक ने अपना नाम वकील बताया। उसके पास से सफेद कट्टे में करीब 25 किलो मीट व चाकू मिला। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। इलाका पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गयी। गौ रक्षा दल के सदस्य रामेश्वर ने नामजद व एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.