बुलंदशहर, जनवरी 15 -- वृंदावन के 17 वर्षीय यशवंत चौधरी गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग करते हुए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने पैदल वृंदावन से यात्रा शुरू की है। साथ ही वह बद्रीनाथ, केदारनाथ और सोमनाथ तक जाएंगी। गुरुवार को वह खुर्जा पहुंचे, तो धरपा गांव के निकट उनका किसान मजदूर संगठन द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने पुष्पवर्षा कर यशवंत चौधरी का स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। साथ ही कहा कि इस तरह की यात्रा निकालकर जाने वालों का सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। जिससे उनकी यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। स्वागत करने वालों में गजपाल सिंह, ललित कुमार तोमर, विनोद कुमार तोमर, अभय भारद्वाज, विशाल ठाकुर, पुष्पेंद्र तोमर, महेश कुमार, सतपाल सिंह, हनी, प्रवेश शर्मा, कार्तिक, प्रतीक, हिमांशु राघव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...