आगरा, सितम्बर 5 -- श्री श्याम आस्था परिवार आगरा (खाटूधाम) व श्री हरिबोल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गौ सेवा का आयोजन वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन गोशाला पर गौ माता के छप्पन भोग सजाए। श्री श्याम आस्था परिवार के 13वें वार्षिकोत्सव पर शुभारंभ संस्थापक राहुल बंसल, संरक्षक वीरेंद्र मेढ़तवाल और वंदना मेढ़तवाल ने गौ माता का पूजन कर किया। अध्यक्ष दिव्य मेढ़तवाल ने बताया कि श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को गौ सेवा से की गयी है। गौ माता की एक परिक्रमा लगाने से गिरिराज धरण की परिक्रमा लगाने से भी कई गुना अधिक फल मिलता है। सभी ने गोशाला में गौ माता का पूजन कर परिक्रमा लगायी। गौ सेवा के रूप में सब्जियां, फल, चोखर, खल, हरा चारा, गुड़, दाल की चुनी को गौ माता को खिलाया। उपाध्यक्ष अजय बंसल और नितेश अग्रवाल ने बताया कि गौ माता में 33 क...