गंगापार, फरवरी 23 -- गौहनिया में इन दिनों आवारा कुत्तों और बंदरों की धमा-चौकड़ी गंभीर समस्या और सुरक्षा का विषय बन गया है। बाजार में जहां लोग बंदरों के आतंक से भयभीत हैं वहीं आवारा कुत्तों ने भी आतंक मचा रखा है। सड़क पर विशेषकर ऐसी घटनाएं सामने आई हैं कि बाजार में आवारा कुत्ते किसी भी कार और बाइक सवार को पीछे से अक्सर दौड़ाते हैं। इस दौरान यात्रियों के मन में डर बना रहता है। आवारा कुत्ते न केवल बाजार में घूमते हैं, बल्कि हाईवे और ओवर ब्रिज पर भी डेरा जमाए रहते हैं, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों प्रभावित होती हैं।आए दिन लोगों के घरों में बंदरों का झुंड भी पहुंच जाता है और घरों की छतों पर उछलकूद करते दिखाई देते हैं। इस दौरान वे छतों पर कपड़े और घरों के अंदर से खाद्य सामग्री भी उठा ले जाते और नुकसान भी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.