शामली, अप्रैल 14 -- रविवार को गौसेवक बृजेश सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और गौ सेवा के लिए विस्तार से चर्चा की। कर्मण्य सर्वहित संस्था के सदस्य तथा कर्मण्य गौशाला हाथरस के संस्थापक एवं प्रबंधक गौसेवक बृजेश सिंह ने गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं सदस्यों रमाकांत उपाध्याय एवं योगेंद्र उपाध्याय के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट की। इस अवसर पर दिल्ली में गौ माता की समुचित देखभाल, संरक्षण, और विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बृजेश सिंह जो वर्षों से गौ सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं, न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी गौ सेवा के प्रतिनिधि स्वरूप कार्य कर रहे हैं। वे कर्मण्य गौशाला के माध्यम से आवारा गौ माताओं के संरक्षण, पुनर्वास तथा उनके लिए हरित चारे...