शामली, जुलाई 22 -- सावन माह के दूसरे सोमवार को गोवंश की सेवा के लिए शहर के नवीन मंडी स्थित गौशाला में नंदी पूजन किया गया। जिसमें नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन के द्वितीय सोमवार को नंदी पूजन कार्यक्रम ईओ विनोद कुमार सोलंकी द्वारा रखा गया। कार्यक्रम मे चेयरमैन अरविंद संगल द्वारा पूजन संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में नंदी को 18 सिद्धों में प्रमुख माना जाता है। नंदी के कानों में प्रार्थना करते हुए अपने मन की इच्छा बताते हैं, तो आप अपने होंठ को दोनों हाथों से ढक लेना, तत्पश्चात नंदीजी से प्रार्थना करना कि भगवान शिव से हमारे लिए यह प्रार्थना कर दो, नंदी प्रार्थना को भगवान शिव तक अवश्य पहुंचाएंगे और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। नंदी की पूजा की शुरुआत सभी देवी देवताओं के आह्वान से की गई। तत्पश्चात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.