टिहरी, नवम्बर 30 -- जौनपुर विकासखंड के तहत डिगोन गांव मे गुलदार ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर पांच बकरियों को निवाला मार डाला। बीती शुक्रवार की देर रात्रि को डिगोन गांव निवासी जयवीर सिंह रावत की गोशाला का दरवाजा तोड़कर गुलदार अंदर घुस गया। जहां पर गुलदार ने पांच बकरियों को अपना शिकार बनाकर मार डाला। शनिवार की सुबह जब पशुपालक जयवीर सिंह पंवार अपनी गौशाला में गया तो उसने गौशाला के दरवाजे टूटे हुए पाये। उन्होंने देखा की उनकी पांच बकरियां गुलदार ने मार दी हैं और बकरियां गौशाला के बाहर कुछ दूर झाड़ियों में खून से लथपथ पड़ी हैं। ग्राम प्रधान रीमा देवी ने पीड़ित परिवार को वन विभाग से उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की। जबकि रेंज अधिकारी लतिका उनियाल का कहना है कि वन कर्मचारी मौके पर भेज दिए गए हैं। पीड़ित परिवार को वन अधिनियम के अंतर्गत उचित म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.