औरैया, फरवरी 4 -- औरैया, संवाददाता। जनपद के एरवाकटरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बीबीपुर स्थित गोशाला में गोवंशों की मौत का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी बिधूना को मौके पर भेजकर स्थलीय जांच कराई। जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया, जबकि खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उप जिलाधिकारी बिधूना द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या में पाया गया कि गोशाला में मृत गोवंशों का समय से अंतिम संस्कार नहीं कराया गया था। ठंड से बचाव के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। गोवंशों के लिए हरा चारा और भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं पाया गया और रख-रखाव भी संतोषजनक नहीं था। इसके अ...