आजमगढ़, फरवरी 22 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने रविवार को नगर पंचायत जीयनपुर के तड़वा बद्दोपुर स्थित कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में 14 गोवंश संरक्षित पाए गए। उन्होंने गोवंश रजिस्टर एवं स्टाफ पंजिका का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि गौशाला की क्षमता के अनुसार और अधिक गोवंश को संरक्षित किया जाए। यह भी निर्देश दिया कि गौशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा, भूसा एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता नियमित रूप से सुनिश्चित करें। इस अवसर पर तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.