बुलंदशहर, जनवरी 31 -- खुर्जा जेवर रोड स्थित गांव सौंदा हबीबपुर की गौशाला में गंदगी और बीमार हो रहे पशुओं के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं मौके पर पहुंच कर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग संगठन मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि सौंदा हबीबपुर गांव स्थित गोशाला में गाय की मौत हो गई है। सूचना पर सभी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जहां देखा की एक घायल गाय की उपचार नहीं मिलने के कारण मौत हो गई है। इसके अलावा अन्य गोवंश गंदगी में पड़े थे और बीमार हो रहे थे। कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सकों से संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिल सका। इसके बाद गोशाला के केयर टेकर ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.