चित्रकूट, फरवरी 7 -- मानिकपुर, संवाददाता।ब्लाक क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में संचालित गौशाला का डीएम पुलकित गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला परिसर की जमीन को लेकर विवाद की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के साथ बैठक कर इसे सुलझाएं। इसके बाद बाउंड्री निर्माण के लिए उनके सामने प्रकरण प्रस्तुत किया जाए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 254 गोवंश संरक्षित पाए गए। पर्याप्त मात्रा में भूसा की उपलब्धता मिली। उन्होंने हरे चारे की नियमित एवं पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि गोवंश के समुचित पोषण, पेयजल, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। गौशाला परिसर में सीसीटीवी कैमरा स्थापित पाए गए। जिनके जरिए बाह्य क्षेत्र की निगरानी हो रही है। डीएम ने गौशाला के अंदरूनी भागों में भी सीसीटीवी कैमरे स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.