औरैया, जनवरी 13 -- बेला, संवाददाता। विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत रामनगर में स्थित प्राचीन फटे महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग को गोशाला निर्माण की प्रक्रिया में बंद करने की तैयारी ने ग्रामीणों में रोष पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के इस कदम से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में दिक्कत होगी। बताया गया कि मंदिर रामनगर से करीब एक किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र में खेतों के बीच स्थित है। यह मार्ग पहले से ही जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे द्वारा खड़ंजा करवाकर दुरुस्त कराया गया था। मंदिर के पुजारी अमित तिवारी सहित कुलकांत तिवारी, कमलेश तिवारी, राजू जाटव, संदीप जाटव, लज्जा राम जाटव, सत्यराम कठेरिया और सतीश चंद्र दुबे समेत ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर लगभग 150 वर्ष पुराना है और इसकी आस्था प्रदेश व अन्य राज्यों तक फैली हुई है। ग्रामी...