सहारनपुर, फरवरी 14 -- सहारनपुर नगरायुक्त संजय चौहान ने नंदीशाला व गोशाला को मिलाकर एक गौ-परिसर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज गोशाला को लेकर निगम अधिकारियों के साथ अनेक कार्ययोजनाओं पर विचार किया। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान की मदद से गोवंश में नस्ल सुधार कराते हुए उन्नत किस्म की गाय प्राप्त करने पर जोर दिया ताकि दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जा सके। उन्होंने किसी जोनल ऑफिस के एक फ्लोर पर लैब विकसित कर स्कूली बच्चों को गोवंश का महत्व, वर्टिकल गॉर्डन, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा गोबर निर्मित उत्पादों आदि के संबंध में जानकारी देने की बात कही। नगरायुक्त शुक्रवार दोपहर अपने कार्यालय में कान्हा उपवन गोशाला को पूर्णतः आत्म निर्भर बनाने के लिए निगम अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे। उन्होंने निगम द्वारा गोबर से बनाये जा रहे पेंट तथा गोमूत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.