मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पूरब सराय गौशाला के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के बाद यह पूरे बिहार के लिए एक रोल मॉडल के रूप में विकसित होगी। नगर निगम द्वारा तैयार की गई विकास योजना से गौवंश संरक्षण और प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी। ये बातें बुधवार को डीएम ने पूरब सराय स्थित गौशाला प्रांगण में आयोजित श्री गौशाला समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं। बैठक में गौशाला के चहुमुखी विकास, सौंदर्यीकरण तथा गौवंश की सुरक्षा एवं संरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने समिति के सदस्यों से अपील किया कि, गौशाला के विकास के लिए जिला एवं नगर प्रशासन को पूर्ण सहयोग, सहमति और रचनात्मक सुझाव दें, ताकि नगर निगम द्वारा बनाई गई कार्ययोजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने बताया कि, गौशाला का विकास कार्य तीन चरणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.