औरैया, जनवरी 5 -- जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को ग्राम पंचायत सबलपुर पहुंचकर गौवंश संरक्षण के लिए प्रस्तावित गोशाला निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने लेखपाल को भूमि आरक्षण करते हुए गौशाला निर्माण के लिए स्थान चिन्हांकन के निर्देश दिए। लेखपाल ने बताया कि चिन्हित भूमि करीब तीन बीघा है, जो ग्राम समाज के नाम दर्ज ऊसर भूमि है। इस दौरान ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन के लिए भी भूमि आरक्षित करने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने गौशाला के पास पंचायत भवन निर्माण के लिए अलग से स्थान सुरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को गोशाला और पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजने और निर्माण कार्य मनरेगा से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत दरवटपुर स्थित गौवंश आश्रय स्थल का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.