शामली, फरवरी 12 -- नवीन मंडी स्थल स्थित कान्हा गौशाला के संचालक ने गौशाला के नाम का उपयोग कर ऑनलाइन अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। मामले में संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कान्हा गौशाला नवीन मंडी स्थल के संचालक दिनेश कुमार ने बताया कि रतन एकता ट्रस्ट द्वारा पिछले छह वर्षों से गौशाला का संचालन किया जा रहा है। आरोप है कि एक अन्य संस्था गौशाला के नाम से मिलते-जुलते नाम का प्रयोग कर सोशल मीडिया और वेबसाइट पर गौशाला के फोटो व वीडियो अपलोड कर लोगों से ऑनलाइन व नकद सहयोग के नाम पर धनराशि एकत्र कर रही है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त संस्था व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट के माध्यम से यह प्रचार कर रही है कि गौशाला में हरे चारे, भूसे और श्रमिकों की कमी है, जबकि वास्तविकता इससे अलग बताई गई है। स...