बरेली, अक्टूबर 30 -- नगर पंचायत बिशारतगंज में बनी अस्थाई गोशाला में बुधवार को एक गाय की मौत की सूचना पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ के तहसील अध्यक्ष पवन गोस्वामी और गौ रक्षक दल के अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर नगर पंचायत कर्मियों ने गाय को दफन कराया। विश्व हिंदू महासंघ के तहसील अध्यक्ष पवन गोस्वामी और गौ रक्षक दल के अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी गौशाला में मृत गाय की सूचना पर अपनी टीम के जितेंद्र, सनी, विभु आदि के साथ मौके पर पहुंचे और गाय के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पवन गोस्वामी ने बताया कि ठीक इलाज न मिल पाने के कारण गौवंश की मृत्यु हुई है। मझगवां के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश चंद्र शर्मा दो दिन पूर्व इलाज करने आए थे, उसके बाद उन्होंने गौवंश की शुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.