हल्द्वानी, मई 19 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता गौलापार स्थित सुल्तान नगरी के ग्रामीणों ने सोमवार को हल्द्वानी विकास प्राधिकरण (एचडीए) के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राधिकरण पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि प्राधिकरण ने गौलापार क्षेत्र को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है, लेकिन वहां कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यदि कोई व्यक्ति रोज़गार के लिए छोटा-सा टिन शेड या दुकान बनाना चाहता है, तो उसे प्राधिकरण से नक्शा पास करवाना पड़ता है। फिर भी, प्राधिकरण अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं कर रहा। ग्रामीणों ने बताया कि गौलापार में सड़क दुर्घटनाएं आए दिन हो रही हैं, लेकिन कहीं भी स्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.