हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की बिजली कटौती रविवार को भी जारी रही। लाइन मेंटेनेंस के लिए सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक गौलापार और ऊंचापुल क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान यहां ट्यूबवेल नहीं चलने से लोगों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ा। वहीं अवकाश के दिन भी बिजली नहीं होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई एके गुप्ता ने बताया कि रोस्टर के अनुसार मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...