बस्ती, जनवरी 19 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद. गौर थाना क्षेत्र के गौर बाजार में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से चोरों ने लगभग 85 लाख रुपये के सोना-चांदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी, फॉरेंसिक टीम व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है. तहरीर के मुताबिक सुजिया गांव निवासी सुभाष सोनी पुत्र तारा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाना गौर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर गौर बाजार में उनकी ज्वेलरी की दुकान है। 18 जनवरी की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। 19 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के भीतर साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.