चंदौली, अप्रैल 25 -- चहनियां। श्री श्री गौरी शंकर महादेव धाम बैराठ में 27 अप्रैल से 5 मई तक साप्ताहिक श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। महंत श्री नारायण दास भंडारी उर्फ फलहारी बाबा के निर्देशन में श्री श्री गौरीशंकर महादेव धाम में आयोजित साप्ताहिक राम कथा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। स्थानीय क्षेत्रीय लोगो के सहयोग से कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी भक्त प्रमोद सिंह ने दी है। बताया जाता है कि गौरी शंकर महादेव मंदिर तपस्वी श्री महेश्वर दास महाराज ने अपनी तपस्या के दौरान पांडवों के अज्ञातवास काल में उक्त स्वयंभू शिवलिंग का उन्नयन कराया था। यहां की आध्यात्मिक और प्राकृतिक पृष्ठभूमि की एक अलग छवि है। शिवलिंग के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही उस युग के दौरान बाणगंगा का उद्गम और प्रवाह भी है जिसका अपना एक अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.