लखनऊ, मई 5 -- पीएनसी अधिकारियों को एक सप्ताह में समस्याएं हल करने का दिया निर्देश सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने सोमवार को गौरी बाजार के व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक ने व्यापारियों के साथ एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही पीएनसी के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक करने के साथ ही पीएनसी अधिकारियों को एक सप्ताह में गौरी बाजार की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। पीएनसी द्वारा सरोजनीनगर के गौरी बाजार से बनी तक कानपुर रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी की सुस्त कार्य प्रणाली के चलते गौरी बाजार के व्यापारियों को धंधा ठप पड़ा है। यहां के व्यापारियों ने कई बार पीएनसी अधिकारियों से जल्द काम पूरा करने का अनुरोध किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.