मऊ, फरवरी 12 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर पंचायत स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित बैरिकेटिंग कराने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था देखी और नगर पंचायत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, ऐसे में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्ह...