देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, हिटी। गौरीबाजार उपनगर के रामपुर चौराहे पर लगे बैरिकेडिंग को हटाने की मांग लगभग पूरी हो गई है। नगर पंचायत पहले तीन दिनों के अंदर नो-वेंडिंग जोन घोषित करते हुए निशान लगाएगा और फिर बैरिकेडिंग हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैरिकेडिंग हटने के बाद चौराहे के लोगों को काफी राहत होगी। गौरीबाजार उपनगर के रामपुर चौराहे से थाने की तरफ, हाटा, गोरखपुर व देवरिया की तरफ सड़क जाती है। कुछ माह पहले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने चौराहे बैरिकेडिंग लगा रखी है। जिसके चलते लोगों को दूसरी लेन पर जाने के लिए आगे जाकर कट से घुमना पड़ता है। कुछ दिन पहले एक बस भी दूसरे कट से घुमते समय अचानक पलट गई थी। एक दिन पहले लोगों ने गौरीबाजार थाने में एएसपी आनंद कुमार पांडेय के साथ बैठक की और बैरिकेडिंग हटाने की मांग की। घंट...