सुल्तानपुर, अप्रैल 10 -- सुलतानपुर, संवाददाता गौरीगंज के सपा विधायक सहित दस आरोपियों पर लम्बित मुकदमे में गुरुवार को हड़ताल से गवाही टल गई। एमपी- एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने छह मई को सुनवाई नियत की है। पीड़ित पक्ष के वकील संतोष पाण्डेय ने बताया कि गौरीगंज थाना परिसर में 10 मई 2023 को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर हमला हुआ था। दीपक ने मामले में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह सहित 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना में 10 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय भेजा जबकि तीन को क्लीन चिट दे दी। अधिवक्ता ने कहा कि जिन लोगों को पुलिस ने क्लीन चिट दी है उन्हें विचारण के लिए तलब करने की अर्जी कोर्ट में दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.