हजारीबाग, मार्च 5 -- हजारीबाग। हिंदुस्तान प्रतिनिधि गौरांग सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजितदिन सात दिवसीय रामायण कथा समारोह के तीसरे कई तरह के धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन किया गया। बच्चों के बीच प्रतियोगिताओं काइसमें नृत्य और ड्रामा की प्रतियोगिता के अलावा पेंटिंग रंगोली और क्विज प्रतियोगिता भी शामिल हैं। बुधवार को कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह से हो गई। शाम के वक्त हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु संकीर्तन में झूमते नजर आए। बच्चों को आज भ्रमण भी कराया गया। वहीं गुरुवार को भव्य घोड़े ,हाथी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त भाग लेंगे। बता दे कि इस कथा की शुरुआत 3 मार्च से हुई है। वही अगले 9 मार्च तक यह कथा चलेगी। इस कथा में भाग लेने के लिए झारखंड और आसपास के दूसरे राज्यों स...