हजारीबाग, नवम्बर 15 -- हजारीबाग ,नगर प्रतिनिधि। शनिवार को स्थानीय डॉ भाभा मार्ग, मुनका बगीचा स्थित केडी चिल्ड्रेन अकादमी उच्च विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह मनाया गया। वार्षिक खेल कूद प्रतियोगियों का कार्यक्रम सात दिनों से चल रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण, चंदन एवं पुष्पांजलि से की गई। सहायक शिक्षक सुखदेव यादव द्वारा दीप प्रज्जवलन के समय मंत्रोच्चारण किया गया। विद्यालय सचिव महोदय द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन की कई घटनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। तत्पश्चात टाटा बिल्डिंग इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम का पुरस्कार एवं अन्य खेल कार्यक्रमों के विजेता को पदक से सम्मानित किया गया। विद्यालय सचिव डॉ सत्येन्द्र कुमार गुप्त की ...