कन्नौज, जनवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने व्यापारियों को डिजिटल युग से जोडऩे की महत्वाकांक्षी पहल के तहत डिजिटल प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों को ऑनलाइन प्रेजेंस, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, डिजिटल पेमेंट सिस्टम और अन्य आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने तथा उन्हें अपनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को डिजिटल इंडिया अभियान से जोड़कर उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना था। इस अवसर पर संगठन की कार्यकुशलता और तकनीकी दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए गौरव त्रिपाठी को आईटी प्रकोष्ठ (डिजिटल प्रकोष्ठ) का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि डिजिटल प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यापा...