मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। 29 अगस्त को राजगीर में होनेवाले मेंस एशिया हॉकी कप के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा सोमवार की देर रात सिकंदरपुर खेल भवन पहुंची। जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत किया। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को हॉकी गौरव यात्रा को मोतिहारी और बेतिया के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा ने शहरवासियों में खेल के प्रति आत्मविश्वास और गर्व को भावना जगाई है। पूरे जिले में एशिया हॉकी कप का संदेश गया है। उन्होंने बताया कि एशिया कप में भारत के अलावा चीन, द. कोरिया, जापान, मलेशिया, ओमान व चाइनीज ताइपे की टीमें भाग ले रही हैं। इसबार पाकिस्तान की टीम नहीं है। भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैम्पियन है। गौरव यात्रा के स्वागत में पीआरओ प्रमोद कुमार, हॉकी खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.