नई दिल्ली, फरवरी 20 -- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई पर पाकिस्तान के साथ कथित संबंधों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा आरोप लगाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि उनके परिवार और बच्चों को इसमें घसीटना 'गलत राजनीति' है। गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनपुर स्थित 'जुबीन खेत्र' में दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रियंका ने कहा कि जुबीन 'राजनीति से ऊपर' थे और उन्होंने जीवन भर प्रेम का संदेश फैलाया। 'जुबीन खेत्र' वह स्थान है जहां पर जुबीन का अंतिम संस्कार किया गया था। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर कथित पाकिस्तानी संबंधों को लेकर शर्मा के बार-बार किए जा रहे हमलों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, "राजनीति में दो तरह के नेता होते हैं - एक जो सकारात्मक रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.