नई दिल्ली, जनवरी 5 -- 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना का यूट्यूब पर नया व्लॉग आया है। लेटेस्ट व्लॉग में गौरव अपने को-कंटेस्टेंट और दोस्त प्रणित मोरे के साथ नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें 'बिग बॉस 19' जीतने पर ट्रॉफी तो मिल गई, लेकिन अभी तक उन्हें कार नहीं मिली है। बता दें, शो के दौरान एक स्पॉन्सर टास्क हुआ था। गौरव ने ये टास्क जीता था और इनाम के तौर पर उन्हें कार मिली थी।गौरव ने पूछा सवाल व्लॉग की शुरुआत में गौरव और प्रणित अपनी जर्नी के बारे में बात करते दिखे। गौरव उन्हें डिनर पर बाहर लेकर गए और फिर मजाक-मजाक में गौरव ने प्रणित से कहा, मैं यहां भी अपने हाथों से खाना खा रहा हूं, ठीक उसी तरह जिस तरह मैं शो में खाता था, लेकिन प्रणित ने चम्मच उठा लिया है। अमीरों वाली जगह पर लेकर आया है। क्या ये बिग बॉस का असर है? प्रणित ने कहा, "मैं अमीर बन...