बागेश्वर, फरवरी 17 -- राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। जूनियर क्विज में गौरव जोशी और ललित कुमार तथा सीनियर में गीतिका पंत, विरेंद्र राम, दीपक मेहता की टीम प्रथम स्थान पर रही। यूकोस्ट में मुख्य शिक्षाधिकारी सभागार पर प्रतियोगिता की गई। मुख्य अतिथि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर क्लब मेंबर हरिमोहन ऐठानी ने शुभारंभ किया। उन्होंने गणित की कठिन अवधारणाओं को सरलतम तरीके से हल किया। मैजिक स्क्वायर, त्रिभुज वर्ग, आयत की सूत्र के माध्यम से गणना करने के तरीके बताए। जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि विनय कुमार आर्य ने कहा कि गणित को कठिन विषय नहीं समझना चाहिए। आयोजनों से विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कहा कि गणित व विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों की समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.