मुख्य संवाददाता, जुलाई 8 -- यूपी के आगरा में टेढ़ी बगिया पवन विहार (ट्रांसयमुना) में पत्नी और ससुरालीजनों की धमकी से भयभीत युवक ने खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी से पहले वीडियो बनाया था। इस मामले में मौसेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार की रात गौरव सिंह राठौर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। खुदकुशी से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। परिजन पोस्टमार्टम के बाद उसका शव बड़ापुर, जसरथपुर (एटा) ले गए थे। गौरव की शादी 16 नवंबर 2024 को बेलौठ, सादाबाद निवासी निशा के साथ हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा होता था। गौरव को शक था कि पत्नी का किसी से अफेयर है। एक जुलाई को वह पत्नी को मायके छोड़कर दिल्ली चला गया था। निशा ने सादाबाद (हाथरस) थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी थी। सादाबाद थाने से गौरव के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.