रामगढ़, अक्टूबर 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर देवरिया गांव स्थित फुटबॉल मैदान में गुरुवार को सोहराय डायर जतरा महोत्सव का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, सूबे के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, मुखिया विकास नायक, विजय मुंडा, संदीप उरांव, रेखा देवी आदि ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर संजीव बेदिया ने ग्रामीणों को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डायर जतरा मेला झारखंडी संस्कृति का प्रतीक है। इससे हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति को जानने और जुड़े रहने का मौका मिलता है। इससे पूर्व पाहन सुनील मुंडा और पाहन बिरसा मुंडा ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर गांव की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद पारंपरिक खोड़हा नृत्य और नागपुरी सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.