लखीसराय, जून 5 -- बड़हिया, एक संवाददाता। शक्ति, संयम और स्वाभिमान की भूमि से चरितार्थ बड़हिया नगर का आज 05 जून को स्थापना दिवस है। राजकीय संचिकाओं में इस नगर को अधिसूचित रूप में घोषित हुए आज 72 वर्ष पूरे हो गए। हालांकि गंगा नदी के पावन तट पर अवस्थित इस नगर का इतिहास काफी पुराना और गौरवशाली रहा है। देश के स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व भी यहां की शैक्षणिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं अन्य प्रान्तों के लिए अनुकरणीय रहे हैं। स्वाभिमान से लबरेज बड़हिया का इतिहास हमेशा से ही हर क्षेत्र में नेतृत्व करने वाला रहा है। सैकड़ो वर्ष पूर्व 12वीं शताब्दी में रहे पाल वंश के शासन काल से ही बड़हिया नगर की चर्चाएं खास रही है। जबकि सरकारी संचिकाओं में इसे 05 जून 1953 को अधिसूचित क्षेत्र के रूप में स्थान दिया गया है। कहने वाले प्रबुद्ध व वृद्ध जन तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.