धनबाद, मार्च 16 -- भौंरा, प्रतिनिधि। भौरा ओपी प्रभारी रणजीत राम अपने सहयोगी कर्मियों के साथ शनिवार को भौरा गौरखूंट्टी कुष्ठ कॉलोनी पहुंचे। कॉलोनी बच्चों के साथ होली खेला। सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मिठाईयां बाटी और आर्थिक सहयोग किया। श्री राम ने कहा कि जो आनंद इनके साथ होली मनाने में आया। वह बेहद खुशनुमा रहा। ये सभी लोग हमारे समाज के एक अंग है। इनके चेहरे पर खुशी देखकर काफी सकुन मिल रहा है। समाज के हर एक व्यक्ति को ऐसे लोगों के बारे में सोचा चाहिए। इन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए मौके पर पर भौरा ओपी प्रभारी रणजीत राम ,देव कुमार दुबे , राजेश कुमार व अन्य पुलिस के जवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.