सासाराम, मार्च 23 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ला स्थित संतोषी मां पथ स्थित बाबा चौक के समीप से स्कार्पियो की चोरी कर ली गई। स्कॉर्पियो मालिक मिथिलेश कुमार ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी है। बताया कि पिछले साल अप्रैल माह में भी इसी जगह से स्कॉर्पियो चोरी चली गई थी। बताया कि चोरों की हरकत पास में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है। लग रहा है कि चोर दूसरी कार से यहां पहुंचे थे। स्कॉर्पियो की अगली गेट व बोनट खोलकर किसी तरह लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच के लिए अफसर को भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.