बागपत, मई 9 -- कस्बे की सब्जी मंडी में गुरुवार को एक गोवंश गड्ढे में गिरकर फंस गया, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस और गोरक्षक दल मौके पर पहुंचा। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे तुरंत चारा-पानी दिया गया और प्राथमिक देखभाल के बाद अस्थायी गोशाला में भेज दिया गया। गोवंश को बचाने वाली गोरक्षक टीम में अजीत यादव, मोनू यादव, अमित धामा, अमरीश, ऋतिक सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.