रुद्रपुर, मार्च 19 -- गदरपुर, संवाददाता। भारतीय बजरंग दल ने केंद्र सरकार से गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की है। बुधवार को अभियान के तहत गांव सैदली गंज में एक हवन किया गया। इसमें बजरंगियों ने श्रद्धापूर्वक आहुति दी। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री विक्रम सैनी ने बताया कि गोमाता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए भारतीय बजरंग दल ने गांव सैदली गंज में महायज्ञ किया। पंडित बाबूराम शर्मा ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर के महाजन ने कहा कि जब तक इस धरती पर गोमाता का एक बूंद रक्त भी गिरता है, तब तक विश्व में शांति नहीं आ सकती। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुहिम का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से अविलंब गो हत्या रोकने को कड़ा कानून बनाने की मांग की। यहां विक्रम सैनी, अमरीक सिंह, जयपाल सिंह, सियाराम सैनी , प्रमोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.