विकासनगर, अप्रैल 6 -- पछुवादून के गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति जिला कमेटी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रविवार को रुद्रपुर में धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि बरसाती गौना नदी पर पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह 20 हजार की आबादी को हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही रुद्रपुर-बड़वा-सोरना-होरावाला मार्ग के चौड़ीकरण नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। धरने पर बैठे कांग्रेस अनुसूचित जाति जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष रमेश आजाद ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए हरीश रावत की सरकार ने गौना नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। आठ साल की लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार ने पुल निर्माण के लिए एक ईंट तक नहीं रखी है। पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह अधिकांश ग्रामीण गांवों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.