बागपत, अप्रैल 27 -- गौना गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल का रिजल्ट इस वर्ष 95 प्रतिशत रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद ने बताया कि छात्रा अनुष्का ने 86 प्रतिशत, नेहा मुकेश ने 82 प्रतिशत और छवि ने 81.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अरमान और दीपा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिक्षिकाएं रुबी, भावना, नूतन, आशु पुनिया और लक्ष्मी मौजूद रहीं। सभी शिक्षकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.